Ketan Agarwal - 600 करोड़ का एंपायर - मामले में केतन की मौत की जांच में नए सुराग मिले


पुणे के एक हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यह हत्याकांड जो पहले हादसा बताया गया, जांच में एक सनसनीखेज हत्याकांड निकला। सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की मौत के एक दिन बाद इंस्टाग्राम एक स्टोरी डाली। यह भावुक स्टोरी वायरल हो गई है। सिया ने केतन को लोहगढ़ किले के पास लेजाकर उसे खाई में धक्का दे दिया।

केतन की मौत की जांच में नए सुराग मिले

लोहगढ़ किला मामले में केतन की मौत की जांच में नए सुराग मिले हैं. पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जिन्होंने जांच की दिशा बदल दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक केतन अग्रवाल के परिवार ने पूछताछ के दौरान कई ऐसी जानकारियां दीं, जिनसे जांचकर्ताओं को यह समझने में मदद मिली कि केतन बेहद सतर्क स्वभाव का युवक था और अनावश्यक जोखिम लेने से बचता था. 

एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल 

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल का जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो फिर से सामने आया है। इसमें वे हंसते-मुस्कुराते और प्यार भरे पलों का आनंद लेते दिख रहे हैं, जबकि इसके कुछ ही दिनों बाद पुलिस ने आरोप लगाया कि केतन की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी। 

कैमरों की रिकॉर्डिंग

जांच में यह भी सामने आया कि किले के इलाके में बंदरों द्वारा कई सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़ दिए गए थे, जिससे कुछ हिस्सों की रिकॉर्डिंग प्रभावित हुई. पुलिस के अनुसार, संदिग्ध युवक के वहां पहुंचने से पहले सिया लगातार नीचे की ओर देख रही थी. अधिकारियों का कहना है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग पूरी तरह उपलब्ध नहीं होने से घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ना चुनौतीपूर्ण हो गया है. इसके बावजूद उपलब्ध फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. 

केतन का परिवार 

केतन अग्रवाल के पिता का नाम विशाल अग्रवाल है। 26 साल के केतन का परिवार पुणे में जाना-पहचाना है। उनका रियल एस्टेट बिजनेस है। केतन इसी रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर थे। उनका परिवार पिंपरी-चिंचवड़ के Lodha Belmondo इलाके में रहता है। केतन के परिवार की नेटवर्थ 600 करोड़ से ज्यादा को बताई जाती है। केतन अग्रवाल का परिवार निर्माण क्षेत्र का जाना-माना नाम है। 

सिया के पिता ने कहा 

अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी सख्त सजा मिले’ सिया के पिता ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं होता कि उनकी बेटी ऐसा अपराध कर सकती है. हालांकि उन्होंने साफ कहा, ‘अगर जांच और अदालत में मेरी बेटी दोषी साबित होती है, तो उसे भी कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’ 

वहीं सिया की मां ने भी भावुक होकर कहा कि उनके पास सिर्फ सिया की सगाई की अंगूठी और एक कंगन है. उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला अदालत का होगा और जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अंतिम निर्णय अदालत द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लिया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post