Today 21 जून NEET Re-Exam - एनटीए की नई गाइडलाइन्स



21 जून को NEET Re-Exam 

भारत में टेलीग्राम 22 जून तक बैन कर दिया गया है।नीट री-एग्जाम को लेकर एनटीए और सरकार कई कदम उठा रही है। पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के कारण 3 मई 2026 को हुई पिछली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसके लिए Admit Card जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल भी आयोजित किए हैं

एनटीए की नई गाइडलाइन्स 

परीक्षा केंद्र के भीतर स्मार्टवॉच, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर सख्त पाबंदी है। 

परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी। 

परीक्षा हॉल में हल्के कपड़े पहनने होंगे। धार्मिक कारणों से पगड़ी, हिजाब आदि पहनने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा जांच (frisking) से होकर गुजरना होगा। 

उम्मीदवारों को अपने नए एडमिट कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है। 

NEET परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, 

NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ रूट पर 21 जून को दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में कुल 12 अनारक्षित कोच होंगे, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आसानी होगी

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। 

केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि सुचारू रूप से चेकिंग की जा सके। 


Post a Comment

0 Comments